Move to Jagran APP

दादी की पुण्यतिथि 'विश्व बंधुत्व दिवस' के रूप में मनाया

- ब्रह्माकुमार व ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित की - संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर

By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 10:37 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 10:37 PM (IST)
दादी की पुण्यतिथि 'विश्व बंधुत्व दिवस' के रूप में मनाया

- ब्रह्माकुमार व ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित की

loksabha election banner

- संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1987 में अंतरराष्ट्रीय शांतिदूत से नवाजा

बलिया : प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में हरपुर सेठ कालोनी स्थित सेवा केंद्र पर गुरुवार को संस्था की अंतरराष्ट्रीय मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की नौवीं पुण्यतिथि विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर ब्रह्माकुमार व ब्रह्माकुमारी भाई-बहनों ने राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

संस्था की मुख्य इंचार्ज बीके उमा ने बताया उनके दादी जीे के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दादी प्रकाशमणि जी ने अनेकों लोगों को जीवन दान देकर प्यार से जीना सिखाया। एक महिला होते हुए भी विश्व के 141 देशों में आध्यात्मिक सेवा की। संयुक्त राष्ट्र संघ ने उन्हें वर्ष 1987 में अंतरराष्ट्रीय शांतिदूत से नवाजा और सम्मान दिया। संस्था में लगभग 30 हजार ब्रह्माकुमारी बहनों ने संपूर्ण रीति रिवाज से अपना जीवन समर्पण किया और दुनिया के कोने-कोने में जाकर विश्व कल्याण की आध्यात्मिक सेवा कर रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुमन, सुरेश, कांग्रेस नेता शैलेंद्र ¨सह पप्पू, कैलाश गुप्त, मोहन, रामश्वर वर्मा, कमलाकर पाण्डेय, राजन, ददन आदि मौजूद थे। वहीं, संस्था के उप सेवा केंद्र कदम चौराहा स्थित राजपूत नेऊरी गौशाला रोड पर राजयोगिनी प्रकाशमणि जी का जन्मोत्सव आध्यात्मिक रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य संचालिका सुमन, डा. लल्लन प्रसाद, पीके श्रीवास्तव, भरत, ओपी तिवारी, राजेश प्रसाद, दीनानाथ, पुष्पा बहन, इंदू, वंदना, संध्या, डा. प्रभावती ¨सह आदि मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.