मुकदमा दर्ज करने पर भड़के भाजपाई
सुखपुरा (बलिया) : स्थानीय चौराहे पर बुधवार की रात ट्रक के धक्के से साइकिल सवार की हुई मौत के बाद चक्
सुखपुरा (बलिया) : स्थानीय चौराहे पर बुधवार की रात ट्रक के धक्के से साइकिल सवार की हुई मौत के बाद चक्का जाम व पुलिस पर पथराव करने वाले 22 ज्ञात व 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने 22 ज्ञात लोगों में अधिकांश पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम शामिल करने पर आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा नेत्री केतकी ¨सह ने दर्जनों सहयोगियों के साथ थाने पर पहुंच कार्यकर्ताओं को बलात फंसाए जाने को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने थानाध्यक्ष से कहा कि पत्थरबाजी में जो शामिल नहीं थे उनका नाम भी मुकदमे में डाल दिया गया है। इन लोगों का नाम यदि तत्काल हटाया नहीं जाता है तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी। कार्यकर्ताओं के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा। केतकी ¨सह के कहने पर थानाध्यक्ष विनीत राय ने आश्वासन दिया कि विवेचना के दौरान जो भी निर्दोष होंगे उनका नाम निकाल दिया जाएगा लेकिन पत्थरबाजी में जो भी शामिल होंगे उनको किसी कीमत पर बख्शा भी नहीं जाएगा। इस मौके पर राजेश ¨सह, अप्पू ¨सह, बसंत ¨सह, राजू गुप्त, मंडल अध्यक्ष राजेश ¨सह, चित्रांश गुप्त, पंकज ¨सह, दीपू ¨सह, दीपू मिश्र आदि मौजूद थे।