महिला की हुई शिनाख्त
बिल्थरारोड (बलिया): नगर से सटे मधुबन रेल ढाला के समीप वाहन के धक्के से मृत महिला की शिनाख्त 24 घंटे
By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 07:00 PM (IST)
बिल्थरारोड (बलिया): नगर से सटे मधुबन रेल ढाला के समीप वाहन के धक्के से मृत महिला की शिनाख्त 24 घंटे बाद पुलिस ने कर लिया है। सीयर चौकी इंचार्ज संतोष यादव ने बताया कि महिला की पहचान शायरा बानो (35) पत्नी हफीज खां निवासी रामपुर बेलौली, जनपद मऊ के रूप में की गई है। महिला अखोप गांव में शनिवार की सुबह अपनी रिश्तेदारी आई थी। यहां से घर वापस जाते समय अखोप चट्टी के समीप किसी वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी शिनाख्त को लेकर पुलिस काफी परेशान रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें