Move to Jagran APP

बताया पर्यावरण व कृषि की अद्यतन तकनीक

रसड़ा (बलिया) : क्षेत्र के मिरनगंज गांव में शनिवार की शाम महिला चेतना मंडल द्वारा एक दिवसीय विचार गोष

By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 06:01 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 06:01 PM (IST)
बताया पर्यावरण व कृषि की अद्यतन तकनीक

रसड़ा (बलिया) : क्षेत्र के मिरनगंज गांव में शनिवार की शाम महिला चेतना मंडल द्वारा एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को पर्यावरण, स्वास्थ्य तथा कृषि संबंधी जानकारियां दी गई। इस दौरान हुई चर्चा में कई विचार सामने आए।

loksabha election banner

समिति की महिला समन्वयक शकुंतला एवं कृषि विशेषज्ञ पंकज ¨सह ने महिलाओं को जेपीएम योजना के अंतर्गत कृषि रक्षा एवं कृषि संबंधी तकनीकी जानकारियां दी गई। कहा कि कृषि क्षेत्र में नई तकनीकी, प्रमाणित बीज, गोबर तथा नीम के खाद इत्यादि का प्रयोग कर कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति पैदा करने की आवश्यकता है। फसलों के लिए समय-समय पर खाद व पानी के साथ ही दवाओं का छिड़काव भी किया जाना जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण का अभिप्राय हमारे चारों स्थित वातावरण से है। वातावरण के अंतर्गत प्राकृतिक उत्पादन जैसे वायु, जल, वनस्पतियां तथा सभी प्रकार के जीव-जंतु समाहित होते हैं और वातावरण को शुद्ध करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी प्रकार महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना होगा ताकि वे अपने पारिवारिक जीवन को आगे बढ़ा सकें। बैठक में अन्य वक्ताओं ने सरकारी योजनाओं के संबंध में प्रकाश डालते हुए उज्ज्वला योजना सहित वृद्धा व विकलांग पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। सबके प्रति आभार अनारकली ने ज्ञापित किया। संचालन शांति देवी ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.