गुरुधाम पर हुआ भजन-कीर्तन
चितबड़ागांव (बलिया) : क्षेत्र के मानपुर स्थित गुरुधाम पर भजन, कीर्तन व कथा प्रवचन का आयोजन किया गया।
By Edited By: Published: Sun, 24 Jul 2016 05:29 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jul 2016 05:29 PM (IST)
चितबड़ागांव (बलिया) : क्षेत्र के मानपुर स्थित गुरुधाम पर भजन, कीर्तन व कथा प्रवचन का आयोजन किया गया। गुरुसेवा समिति द्वारा गुरु पं.भरत उपाध्याय का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर सेवा समिति ने भजन कीर्तन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया। कार्यक्रम में भक्तों ने गुरु महिमा व गुरु की मर्यादा पर अपने विचार व्यक्त किए। सेवा समिति के पदाधिकारी अमरमणि त्रिपाठी, विजय नारायण यादव, अभय तिवारी, भीमसेन तिवारी, डा.एके राय, जगनिवास राय, दीपक मिश्र, मनीष, अवनींद्र, ¨पकू ¨सह, जितेंद्र कुंवर आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें