आध्यात्म पुस्तक सारल्य दर्शन का लोकार्पण
बलिया : शहर के अधिवक्ता नगर कालोनी में कमलाकर दुबे के आवास पर दिवंगत सिद्ध संत गोपालानंद सरस्वती परम
बलिया : शहर के अधिवक्ता नगर कालोनी में कमलाकर दुबे के आवास पर दिवंगत सिद्ध संत गोपालानंद सरस्वती परमहंस की आध्यात्मिक पुस्तक सारल्य दर्शन का लोकार्पण हुआ। पुस्तक प्रकाशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वामी जी के शिष्य कमलाकर दुबे ने पुस्तक की पृष्ठभूमि और प्राप्त प्रेरणा के संदर्भ में बताया। विशिष्ट अतिथि विश्वभंर नाथ शुक्ल व निर्मल उपाध्याय ने स्वामी जी के सानिध्य में प्राप्त दिव्य अनुभूतियों को साझा किया। मुख्य अतिथि टीडी कालेज के ¨हदी विभाग के अध्यक्ष डा.अमलदार निहार ने स्वामी जी के ग्रंथ सारल्य दर्शन के प्रतिपाद्य विषय पर प्रकाश डालते हुए जीवन को समुन्नत बनाने के लिए आध्यात्म के महत्व को रेखांकित किया। आभार व्यक्त कमलाकर दुबे ने किया।