आपसी सौहार्द को बढ़ाता है रोजा इफ्तार
-जिले भर में चल रहा इफ्तार पार्टी का दौर बलिया : रमजान के पवित्र महीने में रोजा इफ्तार पर पार्ट
-जिले भर में चल रहा इफ्तार पार्टी का दौर
बलिया : रमजान के पवित्र महीने में रोजा इफ्तार पर पार्टी का दौर जिले भर में पूरी शिद्दत के साथ चल रहा है। इस दौरान लोग-लोग जगह पार्टी का आयोजन कर आपसी सौहार्द को बढ़ावा देन का काम कर रहे हैं।
रोजा इफ्तार में शामिल हुए सैकड़ों लोग
बैरिया : कस्बा के रकबा टोला मस्जिद परिसर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार वर्मा द्वारा रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें रकबा टोला व आसपास के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिरकत किया। नमाज अदा करने के बाद रोजेदारों ने अपना रोजा खोला। आयोजन से जहां समाज में सौहार्द बढ़ा तो सुख-दुख में भागीदार बनने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ। कार्यक्रम में बल्लू वर्मा, विशाल श्रीवास्तव, मनोज पाण्डेय, संतोष वर्मा, सुनील यादव, विकास कुमार, महबूब अली, मसन अली, अल्लीमुद्दीन आदि मौजूद थे।
इफ्तार पार्टी से बढ़ती एकजुटता
बिल्थरारोड : क्षेत्रीय विधायक गोरख पासवान ने कहा कि रमजान के महीने में इफ्तार पार्टी से ¨हदू-मुस्लिम के बीच एकजुटता गहरी होती है। दोनों समुदाय के लोग एक साथ बैठ कर गंगा-जमुनी तहजीब को और मजबूत करते हैं। विधायक गोरख पासवान जीएमएम इंटर कालेज में आयोजित इफ्तार पार्टी में बोल रहे थे। जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, मतलूब अख्तर आदि ने रमजान को पावन पर्व बताया। मौके पर रूद्र प्रताप यादव, फहीम भाई, अमरजीत यादव, अंगद यादव, जमाल अहमद, सोनू यादव, ओमप्रकाश यादव, टीएन यादव, मुहम्मद सिब्बू, मो. मोईन, सहाब अहमद, वीर बहादुर आदि मौजूद थे।