बूथ प्रमुखों के कंधों पर है प्रमुख जिम्मेदारी
बलिया : भारतीय जनता पार्टी के बूथ व सेक्टर प्रमुखों व मंडल अध्यक्षों की शनिवार को फेफना विधान सभा क्
बलिया : भारतीय जनता पार्टी के बूथ व सेक्टर प्रमुखों व मंडल अध्यक्षों की शनिवार को फेफना विधान सभा क्षेत्र व हनुमानगंज में हुई बैठक में पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया। गड़वार मंडल की बैठक आइडी वर्मा पब्लिक स्कूल, फेफना की शिव मंदिर महरेंव व सोहांव मंडल की बैठक सोहांव इंटर कालेज में हुई। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक उपेंद्र तिवारी ने सभी नव नियुक्त बूथ प्रमुखों को परिचय पत्र प्रदान किया। इस दौरान प्रमुखों का माला पहना कर स्वागत भी किया गया। विधायक ने कहा कि पार्टी इस बार बूथ प्रमुखों के कंधों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय टीम के लोग संपर्क में रहेंगे। पार्टी द्वारा कंप्यूटराइज्ड फोटो युक्त परिचय पत्र जारी किया जाएगा। इसके आधार पर ही बूथ प्रमुखों को बूथ लेवल एजेंट बनाया जाएगा। इनको मतदान केंद्रों पर आवश्यक अधिकार भी दिए जाएंगे। कहा कि एक जुलाई को गोरखपुर क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन बस्ती में आयोजित होना है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बूथ अध्यक्षों से सीधे रूबरू होंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सीध संवाद
भाजपा हनुमानगंज मंडल की बाजार स्थित शिव मंदिर पर मंडल अध्यक्ष माया शंकर राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में एक जुलाई को आयोजित कार्यक्रम पर चर्चा हुई। मंडल महामंत्री अमित ¨सह ने कहा कि एक जुलाई को बस्ती जिले में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गोरक्ष प्रांत के सभी बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे। मुख्यालय से पहुंचे अनूप चौबे व संजय मिश्र ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जितेंद्र तिवारी, खड़ग तिवारी, मोहन मिश्र, राजीव मोहन चौधरी, संतोष पाठक, कृष्णा पाण्डेय, सीमा पाण्डेय, सोनू ¨सह आदि मौजूद थे।