दुष्कर्म के आरोपी की तबीयत बिगड़ी, वाराणसी रेफर
बलिया : जिला जेल में दुष्कर्म के आरोप में बंद गैस संचालक संजय राय निवासी अंजोरपुर की हालत गंभीर ह
By Edited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 07:54 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 07:54 PM (IST)
बलिया : जिला जेल में दुष्कर्म के आरोप में बंद गैस संचालक संजय राय निवासी अंजोरपुर की हालत गंभीर होने पर शुक्रवार की सुबह चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। चार दिन पूर्व सदर कोतवाली पुलिस ने उसे माल्देपुर मोड़ से गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एक महिला ने चंद्रशेखर नगर स्थित मकान पर गैस कनेक्शन देने के नाम बुलाकर हथियार की नोंक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस संबंध में सदर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी कायम किया था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर माल्देपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद न्यायालय में पेश किया था। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें