शैक्षणिक क्रांति का होगा सूत्रपात
बलिया : प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जिले में आगमन शैक्षणिक क्रांति का सूत्रपात करेगा। उक
बलिया : प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जिले में आगमन शैक्षणिक क्रांति का सूत्रपात करेगा। उक्त बातें उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष व्यास जी गोंड ने पत्रकारों से कही। कहा कि आजाद भारत के इतिहास में अखिलेश यादव ऐसे पहले मुख्यमंत्री है जिन्होंने समाजवादी पेंशन योजना के जरिये अति पीड़ित एवं प्रताड़ित लोगों भी शासन के खजाने से जोड़ने का काम किया है। तीसरी बार गोंड महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर कहा कि दो मई को मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका गोंड महासभा ऐतिहासिक स्वागत करेगी। बसंतपुर व बैरिया की धरती ऐतिहासिक स्वागत का गवाह बनेगी। बिना नाम लिए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की ओर इशारे करते हुए दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने कहा कि बागी भूमि सिर्फ राजनीति चमकाने का उपकरण नहीं बल्कि विकास की राष्ट्रीय गाथा के अनुरूप हक पाने की अधिकारी है। इस दौरान लल्लन प्रसाद गोंड, हरिहर गोंड व हीरालाल गोंड भी मौजूद थे।