चोरों ने उड़ाया नकदी समेत लाखों का सामान
बेरुआरबारी (बलिया) : खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करम्मर में गुरुवार की रात में चोरों ने राम
बेरुआरबारी (बलिया) : खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करम्मर में गुरुवार की रात में चोरों ने राम छबीला ¨सह के मकान से खिड़की की ग्रिल तोड़ कर करीब पांच लाख रुपये की संपति चुरा ली। चोरी की इस घटना से गांव में दहशत व्याप्त है। रात में परिवार के सभी सदस्य भोजन करके सो गए। रात में चोर मकान के एक कमरे के खिड़की की ग्रिल उखाड़ अंदर पहुंच गए। कमरे में रखी आलमारी को तोड़ उसमें रखे करीब दो लाख रुपये के जेवर, नकदी 35 हजार रुपये सहित करीब दस हजार से अधिक कीमती कपड़े व तीन अटैची चुरा लिए। सुबह जब परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। चोरों ने कमरे का सारा सामान बिखेर दिया था। मकान से कुछ दूरी पर टूटी हुई अटैची, पुराने कपड़े व जेवरों के खाली डिब्बे मिले। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
तीन घरों से चुराया सिलेंडर
रसड़ा (बलिया): कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में चोरों का गिरोह गुरुवार की रात एक साथ तीन घरों में घुस कर तीन गैस सिलेंडर उठा ले गया। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। रामायन ¨सह, कैलाश राम तथा उपेंद्र ¨सह के घरों में पीछे से चोर घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद बिना अन्य कोई सामानों पर हाथ लगाए केवल गैस सिलेंडर उठा ले गए।