हत्या के पीछे कहीं पुरानी रंजिश तो नहीं
दोकटी (बलिया) : थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा में विजय की हत्या से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
दोकटी (बलिया) : थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा में विजय की हत्या से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना का कारण तो स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन पुरानी रंजिश को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। वैसे मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी है और कारण पुरानी रंजिश को बताया है।
वैसे चर्चा यह भी है कि कहीं दो पक्षों की रंजिश में तीसरे ने तो अपनी अदावत नहीं निकाली।
वैसे ग्रामीणों की मानें तो विजय बहुत ही सीधा सादा व मिलनसार युवक था। उससे किसी की दुश्मनी भी नहीं थी। फिर भी उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरा गांव सन्न हो गया। उसकी पत्नी व बच्चों को विलाप करते देखकर सभी का कलेजा फटा जा रहा था। पत्नी को पति व बच्चों के पिता खोने का गम था। वहीं पिता कल्पनाथ ¨सह व माता कुसम देवी की हालत भी बदहवासों की हो गई है। उधर मृतक के पिता कल्पनाथ ¨सह ने बताया कि विगत पांच वर्षों में मेरे साथ तीन घटनाएं घट चुकी हैं। लगभग पांच वर्ष पूर्व इसी खेत के पं¨पग सेट के पास सोया था, उस समय अचानक हमारे ऊपर फायर झोंक दिया गया था और छर्रा लगने से घायल हो गया था। दो साल पूर्व इसी खेत में लगी कच्ची फसल को उखाड़ दिया गया था। अभी छह माह पूर्व ही दरवाजे पर लगी झोपड़ी को भी जला दिया गया था। बताया कि पीछे की घटनाओं में आपस में समझौता भी हो चुका है।
घटना में प्रयुक्त हंसिया बरामद
दोकटी पुलिस ने विजय हत्याकांड में पिता की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हंसिया को बरामद कर लिया है। एसओ नंदलाल ने बताया कि मामले का पर्दाफाश जल्द कर लिया जाएगा।