दुष्कर्म के अभियुक्त को सात वर्ष की सश्रम कैद
बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी संग हुए दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को सुनवा
By Edited By: Published: Tue, 06 Oct 2015 07:32 PM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2015 07:32 PM (IST)
बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी संग हुए दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम अश्विनी कुमार ¨सह की अदालत ने अभियुक्त लाल जी गुप्त को सात वर्ष के सश्रम कैद की सजा सुनाई तथा दस हजार रुपये जुर्माने से भी दंडित किया। अभियोजन के अनुसार 29 अप्रैल 2014 की रात किशोरी घर में अकेली थी जिसका लाभ लेते हुए आरोपी वहां पहुंचा गया और किशोरी संग दुराचार किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। अभियोजन की ओर से हर्ष नारायण प्रसाद व बचाव पक्ष की ओर से त्रिदेव तिवारी ने तर्क प्रस्तुत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें