महिला से छेड़खानी के बाद तनाव
सुखपुरा (बलिया): पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व विवाहिता के साथ हुई छेड़खानी के मा
सुखपुरा (बलिया): पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व विवाहिता के साथ हुई छेड़खानी के मामले में सोमवार को तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 35 वर्षीय विवाहिता अपने घर के अंदर अकेले सो रही थी। गांव के ही तीन युवक उसके दरवाजे पर आए और लकड़ी तोड़ने के लिए डंडा मांगने लगे। उसने युवकों को डंडा दे दिया। कुछ देर बाद लौटे युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगे। उसके चिल्लाने पर तीनों धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने से गांव में तनाव बना हुआ है। थाने के सामने इसको लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ भी गए। थाना इंचार्ज सुरेश ¨सह, एसआइ बृजेश शुक्ला व शिवचंद यादव तत्काल पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण किए। साथ ही इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया।