मायके वालों ने बहनोई को उतारा मौत के घाट
हनुमानगंज (बलिया): सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में बुधवार की शाम करीब छह बजे बहन की सूचना प
हनुमानगंज (बलिया): सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में बुधवार की शाम करीब छह बजे बहन की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने जीजा हीरालाल राजभर (35) को रामा से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है। वहीं खून लगा रामा भी बरामद हो गया।
हीरालाल की पत्नी राजकुमारी से आए दिन विवाद होता रहता था। दोपहर में दोनों के बीच किसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ। पत्नी ने इसकी सूचना छाता अपने मायके में दे दी। वहां से दो बाइक पर पत्नी के भाई समेत चार युवक कुछ ही देर में आ गए। इसके बाद हीरालाल को बाहर बुलाया। झोपड़ी में उन लोगों से तीखी बातचीत होने लगी। इसी बीच किसी ने वहां रखा रामा उठाकर उसके ऊपर कई वार कर दिया। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। तड़प-तड़प कर उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। उनके जाने के बाद बच्चे बाहर निकले तो झोपड़ी में खून से लथपथ अपने पिता को देख जोर जोर से रोने लगे। इससे आसपास के लोग आ गए। वहीं इसकी पत्नी भी इस घटना से पूरी तरह से अवाक हो गई। सूचना पाते ही सीओ सिटी सुरेश चंद्र रावत, इंस्पेक्टर सुरेश ¨सह व चौकी इंचार्ज राम दिनेश तिवारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके से खून लगा रामा मिला। मृतक की तीन लड़की नेहा, सनम, स्नेहा व एक पुत्र अंशु है। बच्चों ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं महिला ने बताया कि विवाद पर वह मायके वालों को सूचना दी थी। यह कैसे हुआ यह उसे नहीं पता। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लगी रही।