पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी आग
बिल्थरारोड (बलिया) : नगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार दोपहर लगभग दो बजे पेट्रोल भरवाते समय बाइ
बिल्थरारोड (बलिया) : नगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर सोमवार दोपहर लगभग दो बजे पेट्रोल भरवाते समय बाइक की टंकी में आग लग गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। पंप पर रखे अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया गया। देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के रेवली निवासी रामू अपनी बाइक से खरीदारी के लिए बिल्थरारोड आया था। वह अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने नगर स्थित इंडियन आयल के पंप पर पहुंचा। पेट्रोल भरवाने के लिए उसने अपनी टंकी का ढक्कन खोला। पाइप लगाने के दौरान ही अचानक टंकी में आग लग गई। पेट्रोल भरने वाला पाइप को तत्काल हटा लिया। वहीं चालक बाइक को छोड़ आग बुझाने के प्रयास में लग गया। इससे पंप पर हड़कंप मच गई। वहां मौजूद अग्निशमन यंत्र से किसी तरह से आग को काबू में किया गया। आग से पूरी तरह से बाइक जल गई। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका।