अवैध नर्सिंग होमों को स्वास्थ्य विभाग ने थमाई नोटिस
बलिया : जनपद में अवैध नर्सिंगहोमों का संचालन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। शहर सहित चट्टी चौराहे प
बलिया : जनपद में अवैध नर्सिंगहोमों का संचालन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। शहर सहित चट्टी चौराहे पर बड़े ही आराम से यह गोरखधंधा बिना प्रशिक्षित चिकित्सक के चल रहा है। इनके विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग का चलाया जा रहा अभियान भी बेकार साबित हो रहा है। ऐसे में सीएमओ डा.पीके ¨सह ने बिना सर्जन के चल रहे नर्सिंगहोमों के संचालकों को नोटिस थमा दी है। इसमें उन्होंने सर्जन न होने की स्थिति में उन्हें तत्काल बंद करने का निर्देश दिया है। इसके बाद भी इनका गोरखधंधा चल रहा है। यहां तक कि सदर अस्पताल की नाक के नीचे बड़े पैमाने पर नर्सिंग होम अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं।
पूरे जनपद में स्वास्थ्य विभाग की सूची में 47 नर्सिंग होम पंजीकृत हैं जबकि सौ अधिक संचालित हो रहे हैं। इनमें अधिकांश के पास सर्जन-डाक्टर नहीं हैं। इस नर्सिंग होमों पर अप्रशिक्षित लोग सर्जरी के साथ ही मरीजों का इलाज भी कर रहे हैं। इनमें कई की जान भी चली जाती है या कोई अनहोनी हो जाती है। इस तरह की घटनाएं अक्सर प्रशासन के लिए सिरदर्द बन जाती हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कार्यशैली पर सवालिया निशान भी खड़ा होने लगता है। इसके खिलाफ जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल ने अभियान चलाने का निर्देश दिया था। एकाध दिन अभियान भी चला। फिर शांत हो गया। इससे लोग तरह-तरह का सवाल खड़ा करने लगे।
नाम बड़े पर और दर्शन छोटे
नर्सिंग होमों के बोर्ड पर बड़े चिकित्सकों का नाम दर्ज कर देते हैं। वह कभी इन नर्सिंग होमों पर आते भी नहीं हैं। वाराणसी के अधिकांश डाक्टरों का नाम दर्ज कर देते हैं। इस नाम पर मरीज भी पहुंच जाते हैं। इन मरीजों का इलाज अनट्रेंड लोगों द्वारा ही किया जाता है। साथ ही मरीजों का आर्थिक शोषण भी होता है।
जल्द हटाया जाएगा लगा बोर्ड
मुख्य चिकित्साधिकारी डा.पीके ¨सह ने कहा कि नोटिस के बाद भी अगर इस तरह संचालित होने वाले नर्सिंग होम बंद नहीं होते हैं तो उस पर लगे बोर्ड को तत्काल हटाया जाएगा। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। दूसरे का नाम दर्ज कर दुकान चलाना अपराध की श्रेणी में आता है। श्री ¨सह ने कहा कि मरीजों को भी इस तरह के लोगों के झांसे में नहीं आना चाहिए। अगर कोई इस तरह का झांसा देने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तत्काल हमें या पुलिस को दें।