विस चुनाव में जनता देगी सरकार को जबाब
रसड़ा (बलिया): प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सर्वत्र अराजकता का माहौल है। प्रद
रसड़ा (बलिया): प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सर्वत्र अराजकता का माहौल है। प्रदेश में कोई व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। आने वाले विधान सभा चुनाव में सपा सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यह बातें बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर हरिश्चंद्र गौतम ने कहीं। वह रविवार को यहां बसपा कार्यालय छितौनी पर आयोजित बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। जोनल
कोआर्डिनेटर महफूज आलम व बीरबल राम ने सपा की जन विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कानून व्यवस्था, बच्चों की छात्रवृत्ति, लैपटाप, कन्या विद्याधन तथा अन्य योजनाओं को पूरी तरफ फ्लाप बताया और कहा कि जनता इस सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय विधायक उमाशंकर ¨सह ने कहा कि अनुशासन ही संगठन की शक्ति और संघर्ष ही सफलता की कुंजी है। इसलिए कार्यकर्ता अनुशासित होकर जन समस्याओं के लिए सतत संघर्ष करें ताकि आगामी विधान सभा चुनाव में बसपा अपनी सफलता का परचम लहरा सके। उन्होंने मिशन 2017 को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत झोंक देने को कहा। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष संतोष राम, विधायक प्रतिनिधि रमेश ¨सह, विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष संतोष कुमार, वरिष्ठ बसपा नेता जब्बार अंसारी, संजय ¨सह, जावेद अहमद, सदानंद गौतम राजा, इनल ¨सह, नुरूल बसर अंसारी आदि ने संबोधित किया। संचालन संतोष कुमार ने किया।