किसानों को मिला राहत चेक
पूर (बलिया) : ग्राम पंचायत हथौंज में रविवार को तहसीलदार सिकंदरपुर गुलाम सरवर ने 213 किसानों को स
By Edited By: Published: Mon, 03 Aug 2015 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2015 06:30 PM (IST)
पूर (बलिया) : ग्राम पंचायत हथौंज में रविवार को तहसीलदार सिकंदरपुर गुलाम सरवर ने 213 किसानों को सूखा राहत चेक प्रदान किया। कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप यह चेक वितरित किया जा रहा है और कोई भी किसान इससे वंचित नहीं रहेगा। जिस गांव के किसानों को नहीं मिल पाया है वहां भी हल्का लेखपाल द्वारा उनकी सूची बनाई जा रही है और उन्हें भी यह धनराशि दी जाएगी। इस मौके पर हल्का लेखपाल जनार्दन वर्मा, लक्ष्मी लाल यादव, पूर्व प्रधान महेंद्र राय भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें