Move to Jagran APP

विहंगम योग में आज से बहेगी आध्यात्मिक धारा

बलिया : नगर से सटे अगरसंडा में विहंगम योग के तत्वावधान में प्रथमाचार्य सद्गुरु अनंत धर्मचंद्रदेव महा

By Edited By: Published: Tue, 28 Jul 2015 06:52 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2015 06:52 PM (IST)
विहंगम योग में आज से बहेगी आध्यात्मिक धारा

बलिया : नगर से सटे अगरसंडा में विहंगम योग के तत्वावधान में प्रथमाचार्य सद्गुरु अनंत धर्मचंद्रदेव महाराज की 46 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित त्रिदिवसीय विहंगम योग समारोह का आगाज बुधवार को सुबह छह बजे से होगा। आयोजनकर्ता 29 से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय समारोह की तैयारी को अंतिम रूप देने में युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। संत प्रवर विज्ञानदेव व स्वतंत्रदेव जी महाराज की मौजूदगी में यहां तीन दिनों तक आध्यात्मिक धारा बहेगी जिसमें जनपद ही नहीं बल्कि दूरदराज से पहुंच रहे हजारों लोग गोता लगाएंगे। 29 से शुरू हो रहे समारोह के तहत सुबह छह बजे अंकित श्वेत ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। इसके बाद दो घंटे तक आसन, प्राणायाम व ध्यान के साथ ही सुबह नौ से तीसरे पहर के तीन बजे तक विहंगम योग के क्रियात्मक ज्ञान की दीक्षा दी जाएगी। इसमें शाम को संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज की दिव्यवाणी का कार्यक्रम होगा जिसमें लोग संगीतमय कथामृत का आनंद लेंगे। इस दौरान इनकी दिव्य आध्यात्मिक वाणी आध्यात्म के गूढ़तम रहस्यों से लोगों को अवगत कराएगी। इसमें रात को दस बजे तक मंचीय कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। विहंगम योग आध्यात्मिक संस्थान ही नहीं बल्कि योग का सत्य मार्ग है और इसमें योग के सनातन वैदिक मार्ग का ज्ञान दिया जाएगा। इस भव्य आयोजन में जनपद के अलावा गैर जनपदों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसके लिए सड़क से सटे ही तीन विशाल पंडाल बनाए गए हैं। इसमें दूरदराज से आने वाले विशिष्टजनों के लिए अलग से आवास आदि की भी व्यवस्था की गई है।

loksabha election banner

नारी निकेतन में होगा वस्त्रादि वितरण

ध्वजारोहण से शुरू होने वाले समारोह के तहत 29 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व सीएमओ की मौजूदगी में संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज नारी निकेतन में रहने वाली बालिकाओं को वस्त्र व अन्य सामग्री वितरित करेंगे। इसमें बालिकाओं को दैनिक जीवन से जुड़े समस्त सामान प्रदान किए जाएंगे। समारोह के तहत तीनों दिन यहां की बालिकाओं को भोजन भी संस्थान की ओर से दिया जाएगा। इसमें चिकित्सकों की टीम द्वारा समस्त बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।

कल निकलेगी शोभा यात्रा

त्रिदिवसीय शोभा यात्रा के तहत 30 जुलाई को सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें छह हाथी, 15 ऊंट, 20 घोड़ा, तीन प्याऊ, एंबुलेंस व सौ बाइक सवार शामिल होंगे। यात्रा विज्ञानदेव जी महाराज की अगुवाई में निकलेगी जिसमें जनपद भर से भी भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। इसके लिए भव्य तैयारी की जा रही है। शोभा यात्रा के लिए प्रशासनिक अनुमति ले ली गई है। इसमें बिहार से भी काफी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

30 हजार से अधिक लोगों के बैठने की है व्यवस्था

आयोजन में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यहां उसी के अनुरूप तैयारी चल रही है। सड़क के किनारे 150 गुणे 350 फीट का एक व 50 गुणे 100 फीट के दो विशाल पंडाल बनाए गए हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए पूरी तरह से प्लास्टिक के बनाए गए इन विशाल पंडाल में तकरीबन तीस हजार से अधिक लोग एक साथ बैठ सकते हैं। इसे बनाने में 140 कारीगर पांच दिनों से युद्धस्तर पर लगे हुए हैं। इसके अलावा बाहर से आने वाले लोगों के लिए पांच बड़े आवास भी बनाए गए हैं। भोजन व भंडारा के लिए तीन जगहों पर व्यवस्था की गई है। मुख्य भंडारा के लिए लघु ¨सचाई के गोदाम में जगह बनाया गया है। इसके अलावा लोगों के रुकने को तीन अलग से पक्के आवास भी लिए गए हैं। तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए संस्थान के करीब तीन सौ से भी अधिक लोग दिन-रात एक किए हुए हैं।

80 से अधिक लगेंगे पुलिस के जवान

कार्यक्रम में किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए इसमें पर्याप्त पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई है। समारोह को सफल बनाने के लिए कुल 80 जवानों की यहां तैनाती होगी। इसके अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी यहां लगातार चक्रमण करते रहेंगे। इसमें अवांछनीय तत्वों से निबटने के लिए वज्र वाहनों को भी लगाया गया है। इसके अलावा नगर के सिविल लाइन चौकी समेत फेफना थाना की भी यहां तीन दिनों तक लगातार निगेहबानी रहेगी। वाहनों को नियंत्रित करने के लिए संस्थान के लोगों के साथ ही ट्रैफिक पुलिस वालों को भी लगाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.