सपा की विकास नीति को पहुंचाएं जन-जन तक
चिलकहर/इंदरपुर (बलिया): सपा की विकास नीति को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। यह बातें सपा के प्
चिलकहर/इंदरपुर (बलिया): सपा की विकास नीति को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। यह बातें सपा के प्रदेश सचिव व पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने कही। वह समाजवादी पार्टी विधान सभा क्षेत्र रसड़ा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। आयोजन सेवानंद इंटर कालेज इंदरपुर में रविवार को हुआ। कहा कि समाजवादी पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलने का कार्य करती है। पार्टी ने विकास के वह सारे वायदे पूरे कर दिखाया है जो उसने की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 के लिए कहा। सपा नेता चंद्रशेखर ¨सह ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का क्रमवार उल्लेख किया। एक दिवसीय इस सम्मेलन को विरेंद्र ¨सह, वशिष्ठ नारायण सोनी, कालिका यादव, यशपाल ¨सह, विश्राम यादव, परशुराम ¨सह, संजय यादव, मान ¨सह सेंगर आदि ने संबोधित किया। अतिथियों के प्रति आभार पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर पांडेय व ¨पटू पांडेय ने व्यक्त किया। अध्यक्षता विजय शंकर यादव और संचालन प्रभुनाथ यादव व अफजाल कुरैशी ने संयुक्त रूप से किया।