नपा ने मनाया मुख्यमंत्री का जन्म दिवस
रसड़ा (बलिया): प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस बुधवार को नगर पालिका क्षेत्र में विक
रसड़ा (बलिया): प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस बुधवार को नगर पालिका क्षेत्र में विकास दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पालिका क्षेत्र के सभी स्थानों पर विशेष सफाई की गई तथा पौधरोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। पालिका परिषद की ओर से कार्यालय में आयोजित समारोह में पालिकाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने केक काटकर मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। श्री सोनी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विकास का जो खांका खींचा है आज उसका लाभ नगर क्षेत्र के सभी लोगों को मिल रहा है। गुलजार अहमद, कमलेश यादव, राकेश ¨सह, विनोद ¨सह सोनी, राजेंद्र ¨सह, मंजूर अहमद, हरेराम आदि मौजूद थे।
बिल्थरारोड नगरा में सीएम का भव्य जन्मदिन मनाने के बाद सीयर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक गोरख पासवान की मौजूदगी में समर्थकों ने मिठाई बांटी। इधर सुधीर पासवान ने भी सीएम के जन्मदिन पर केक काटा। सपा नेता मतलूब अख्तर, शमशाद बासपारी, तेज बहादुर यादव, सतीश यादव, रामलखन पासवान, सुरेंद्र पासवान, अमरजीत चौधरी आदि ने भी सीएम के जन्मदिन पर खुशियां मनाई। इधर पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने टंगुनिया गांव में भी केक काटा। इस दौरान सपा नेता आनंद यादव, सोनू यादव, अंगद यादव, रूद्रप्रताप यादव आदि मौजूद थे।
कसेसर सिकंदरापुर गांव में भी सीएम का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान जय बहादुर यादव, राजू ¨सह, नंदलाल यादव, राजकुमार राम, राधेश्याम यादव, रामविलास यादव, दामोदर यादव, हंसनाथ आदि मौजूद थे।