मिशन 2017 फतह को लगें जी जान से
बिल्थरारोड (बलिया): बसपा कार्यकर्ता मिशन 2017 को फतह करने के लिए अभी से जी जान से लग जाएं। यह बात
बिल्थरारोड (बलिया): बसपा कार्यकर्ता मिशन 2017 को फतह करने के लिए अभी से जी जान से लग जाएं। यह बातें सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व अखिल भारतीय राजभर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बब्बन राजभर ने कही। वह गुरुवार को यहां रामलीला मंच पर बसपा के विधानसभा स्तरीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। श्री राजभर और गोरखपुर-आजमगढ़ (सुरक्षित सीट) के मंडल कोआर्डिनेटर बने विनोद सेहरा को पदभार के बाद क्षेत्र में पार्टी की प्रथम बैठक में शामिल होने पर सीयर विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रभारी घूरा राम ने स्वागत किया। विनोद सेहरा ने कार्यकर्ताओं के बूते ही सुरक्षित सीटों पर पार्टी की हर हाल में जीत का दावा किया। बैठक को बसपा नेता विक्रमा मौर्य, दिनेश राजभर, लल्लन राम, डीएन यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान प्रेम ¨सह पटेल, देवानंद गौतम, उमेश भारती, इरशाद मास्टर, देवनाथ यादव, डीएन यादव, सत्यप्रकाश जायसवाल, विनोद यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता चैनप्रताप व संचालन संजीत मास्टर ने किया।