Move to Jagran APP

चंद्रशेखर नगर को बनाएंगे आदर्श कालोनी

बलिया : कैबिनेट मंत्री नारद राय के नेतृत्व में चंद्रशेखर नगर में हुई बैठक में शहर के पॉश कालोनी क

By Edited By: Published: Mon, 25 May 2015 08:17 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2015 08:17 PM (IST)
चंद्रशेखर नगर को बनाएंगे आदर्श कालोनी

बलिया : कैबिनेट मंत्री नारद राय के नेतृत्व में चंद्रशेखर नगर में हुई बैठक में शहर के पॉश कालोनी के तौर पर पहचान रखने वाले चंद्रशेखर नगर को आदर्श कालोनी के तौर पर विकसित किए जाने निर्णय लिया गया। इसमें कालोनी के विकास हेतु सर्वसम्मति से चंद्रशेखर वेलफेयर समिति बनाने का निर्णय लेते हुए अशोक मिश्र को चुनाव अधिकारी बनाया गया। साथ ही इसकी कार्यकारिणी में 11 सदस्यों को शामिल किए जाने की भी सहमति बनी। तय हुआ कि इसमें कालोनी के जो भी भूखंड मालिक होंगे उनसे पांच सौ तथा सदस्यों से सौ रुपये मासिक शुल्क लिए जाएंगे। उक्त रुपयों का उपयोग कालोनी की साफ-सफाई व सुरक्षा व्यवस्था पर खर्च की जाएगी। मंत्री श्री राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के नाम पर बसे इसे मोहल्ले को आदर्श कालोनी के तौर पर विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इसमें नालियों की मरम्मत, सड़क निर्माण के साथ ही यहां के पार्कों का भी सुंदरीकरण किया जाएगा। पूरी कालोनी की बाउंड्री कराकर मुख्य द्वार पर गेट भी लगाया जाएगा। इसके लिए इस्टीमेट तैयार हो गया और इसका जल्द निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। कहा कि कालोनी को आदर्श बनाने में यहां रहने वाले लोगों को भरपूर सहयोग देना होगा। सभासद लक्ष्मण गुप्त ने कहा कि कालोनी नगरपालिका से बनी है जिससे इसके विकास में हरसंभव योगदान दिया जाएगा। प्रथम चरण में यहां प्रकाश के लिए बिजली खंभों पर लाइट लगाने का काम शुरू हो गया है। कूड़ा उठाने के लिए तीन रिक्शा टोली की व्यवस्था कर दी गई है। बाकी कार्य समय से पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में अजय कुमार उपाध्याय, घनश्याम राय, सीताराम ¨सह, रणविजय ¨सह, अशोक ¨सह, भरत चौधरी, गामा चौधरी, रामनाथ ¨सह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.