नकब लगा लाखों का माल पार
बिल्थरारोड (बलिया) : उभांव थान क्षेत्र कुशहां भटपुरवा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने नकब लगाकर नगद
बिल्थरारोड (बलिया) : उभांव थान क्षेत्र कुशहां भटपुरवा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने नकब लगाकर नगदी सहित लाखों के गहने पर हाथ साफ कर लिया। टूटा बक्सा व बैग गांव के बाहर रेलवे लाइन पर अगले दिन सुबह मिला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रात को राजेंद्र राजभर खाना खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ डेरे पर सोने चले गए। घर में बच्चे व पुत्रवधु गर्मी के कारण आंगन में सो गए। आधी रात बाद चोर नकब लगाकर कमरे में प्रवेश कर गए। इसके बाद कमरे में रखा सोने का झुमका, माला, चांदी का पायल तथा पांच हजार रुपये नकदी व कपड़े से भरा बक्सा लेते गए। परिवार के सदस्यों की जब अगले दिन सुबह नींद खुली तो यह देख वह अवाक हो गए। देखते ही देखते काफी संख्या में जनता जुट गई। पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया है।
घर में घुसे चोर की पिटाई
पूर : पकड़ी थाना क्षेत्र के जोगसरा गांव में गुरुवार की रात घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद इसकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से चोर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके साथी भाग निकलने में सफल हो गए। रमायण पाल के घर में चार चोर छत के सहारे आंगन में उतर गए। उसी वक्त एक महिला पानी पीने के लिए उठ गई। इस पर चोर भागने लगे। महिला के शोर पर भाग रहा एक चोर गड्ढे में गिर गया। इस पर गांव की जनता उसे पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष मान ¨सह तत्काल मौके पर पहुंच गए। बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।