कानूनगो के स्थानांतरण ुपर प्रधान संघ में रोष
बिल्थरारोड (बलिया): तहसील क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) चंद्रदेव का स्थानांतरण कर दिए जाने
बिल्थरारोड (बलिया): तहसील क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) चंद्रदेव का स्थानांतरण कर दिए जाने से क्षेत्र के प्रधान संघ इस बार कानूनगो के पक्ष में सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। सीयर ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष अखिलेश कन्नौजिया के नेतृत्व में प्रधानों का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को तहसीलदार योगेंद्र प्रसाद से मिला और डीएम के नाम एक ज्ञापन सौंप तत्काल स्थानांतरण रोकने की मांग की। प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि तत्काल स्थानांतरण नहीं रुका तो सोमवार 27 अप्रैल को तहसील कार्यालय के समक्ष धरना, प्रदर्शन व रास्ता जाम करेंगे। अध्यक्ष अखिलेश कन्नौजिया ने कहा कि उक्त स्थानांतरण राजनीति से प्रेरित होकर शासनादेश के विपरीत किया गया है। इस दौरान प्रधान संजय यादव, मोतीचंद्र, रामभरोसा यादव, अतवारी देवी, अमरनाथ गुप्ता, अमित ¨सह आदि मौजूद थे।
डीएम को दी चुनौती
जनपद में करीब 16 वर्ष के कार्यकाल में महज तीन स्थानांतरण, बावजूद चौथे ट्रांसफर की नोटिस लेते ही बौखलाए कानूनगो चंद्रदेव ने डीएम को सीधे चुनौती दी है। राजस्व निरीक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री रहने के कारण उक्त स्थानांतरण को गलत बताते हुए कानूनगो चंद्रदेव ने स्थानांतरण निरस्त करने संबंधित एक ज्ञापन डीएम के अलावा सीधे कमिश्नर आजमगढ़ व कमिश्नर राजस्व विभाग को भेजा है। कहा कि संघ के महामंत्री होने के कारण ट्रांसफर का अधिकार एडीएम स्तर के अधिकारी को नहीं है।