मुंडन संस्कार में गए दो युवक गंगा में डूबे
बलिया : जनपद के नौरंगा व सती घाट बहुआरा पर मुंडन संस्कार के दौरान गंगा में दो युवक डूब गए। इनमें एक
बलिया : जनपद के नौरंगा व सती घाट बहुआरा पर मुंडन संस्कार के दौरान गंगा में दो युवक डूब गए। इनमें एक का शव मल्लाहों के सहयोग से बाहर निकला लिया गया जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
बैरिया प्रतिनिधि के अनुसार बैरिया निवासी उमेश कुमार गोड़ (25) नौरंगा घाट पर आयोजित अपने रिश्तेदार के मुंडन संस्कार में भाग लेने के लिए गया था। जैसे ही वह स्नान करने के लिए नदी में उतरा, गहरे पानी में चला गया। जब तक लोग उसे बचाने के लिए नदी में उतरते, वह डूब गया। जानकारी होते ही घाट पर अफरातफरी मच गई। परिवार के सदस्य नाविकों के साथ उसकी तलाश में लग गए लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। वह हरियाणा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। गुरुवार को ही उसके घर शादी थी जिसमें भाग लेने के लिए वह छुट्टी लेकर आया था।
दोकटी प्रतिनिधि के अनुसार उत्तम मिश्र (19) निवासी सोनबरसा गांव के ही एक बच्चे के मुंडन संस्कार में भाग लेने उत्तम गंगा तट पर गया हुआ था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया, जहां उसकी डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय मल्लाहों ने गंगा से उत्तम का शव निकाल लिया।