आग से 55 झोपड़यिां राख, लाखों का नुकसान
बलिया : जनपद के दो थाना क्षेत्रों में बीते चौबीस घंटे के अंदर लगी आग से 55 रिहायशी झोपड़ियां राख ह
बलिया : जनपद के दो थाना क्षेत्रों में बीते चौबीस घंटे के अंदर लगी आग से 55 रिहायशी झोपड़ियां राख हो गईं। आग की चपेट में आने से चार पशु ¨जदा जल मरे। घटनाएं रेवती व बांसडीह थाना क्षेत्र में हुई।
रेवती प्रतिनिधि के अनुसार नगर के उत्तरटोला वार्ड नंबर 12 लगी आग से 11 लोगों की दो दर्जन से अधिक पलानी जलकर नष्ट हो गई। आग बुझाने के प्रयास में एक महिला झुलस गई। आग में फंस जाने से बछिया, तीन बकरियां जल मरीं। विजय साहनी के घर से आग की लपटें निकलनी शुरू हुईं। देखते ही देखते आसपास के घरों में फैल गईं। नागरिकों के लाख प्रयास के बावजूद विजय नाथ
साहनी, शिवनाथ साहनी, गामा चौहान, परसन, राजेंद्र, हीरा, मुरानी राजू, धनंजय समेत 11 लोगों की दो दर्जन से अधिक पलानी व गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया। आग बुझाने के प्रयास में कुसमी देवी (65) पत्नी श्रीकृष्ण साहनी झुलस गई।
बांसडीह प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से दो दर्जन रिहायशी झोपड़ियां में रखा 20 हजार नगदी समेत लाखों का सामान राख हो गया। तहसील मुख्यालय से दस किमी दूर टीएस बंधे के पास पर्वतपुर गांव के लोग सुबह खाना खाकर खेतों में काम करने चले गए। अचानक तर्पण यादव की झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख खलिहान में काम कर रहे लोग बस्ती की तरफ भागे तब तक देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग में बिजली, श्रीभगवान, दयाशंकर, सुनील, सहोदर, मायाशंकर का लाखों का सामान जल गया। वहीं दर्पण का बीस हजार नगदी भी आग की भेंट चढ़ गया।
सहतवार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रेगहां गांव में लगी आग से आठ रिहायशी झोपड़ियों में रखा सारा सामान राख हो गया। हरेराम यादव के घर से उठी आग ने आसपास की आठ झोपड़ियों को राख कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग को शांत किया।