निकाली श्रीराम की शोभा यात्रा
रसड़ा (बलिया): श्रीरामनवमी का त्योवहार यहां शनिवार को जहां धूम-धाम से मनाया गया वहीं इस मौके पर वि
By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 07:23 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 07:23 PM (IST)
रसड़ा (बलिया): श्रीरामनवमी का त्योवहार यहां शनिवार को जहां धूम-धाम से मनाया गया वहीं इस मौके पर विहिप और बजरंग दल द्वारा श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सुबह से ही तहसील परिसर स्थित रामजानकी मंदिर में जहां श्रद्धालुओं का तांता लगने लगा वहीं देवी मंदिरों में भी श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा था। शाम को अस्पताल परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से गुजरती शोभा यात्रा अस्पताल परिसर में पहुंचकर संपन्न हो गई। इस मौके पर बजरंग दल के गोपाल जी सोनी, राजीव श्रीवास्तव, भाजपा के नगर अध्यक्ष संदीप सोनी, महामंत्री अजीत भारद्वाज, संतोष, ट्रेजरी गुप्ता आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें