सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले 150 खाते
रसड़ा (बलिया): सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 500 के सापेक्ष रविवार को 150 खाते खोले गए। रविवार को अ
By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 07:14 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 07:14 PM (IST)
रसड़ा (बलिया): सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 500 के सापेक्ष रविवार को 150 खाते खोले गए। रविवार को अवकाश होने के बाद भी प्रधानमंत्री के निर्देश पर प्रधान डाकपाल जो¨गदर प्रसाद के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम ने नगर में घर-घर जाकर लोगों को खाता खोलने हेतु प्रेरित किया तथा फार्मों का वितरण भी किया। प्रधान डाकपाल ने बताया कि इसके लिए डाक घर में अतिरिक्त काउंटर खोला गया है। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों में 10 वर्ष की बालिकाए हैं वे अपना खाता अवश्य खुलवाएं। टीम में सहायक पोस्ट मास्टर दयाशंकर ¨सह, संतोज ¨सह, कृण्ण चंद्र राम सहित विनोद तिवारी, अमित गुप्त, प्रगति गुप्त, संगीता दीक्षित, जितेंद्र ¨सह, प्रमोद भारती आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें