प्रधान समेत तीन पर एफआइआर
पूर (बलिया) : ग्राम पंचायत पकड़ी के ग्राम प्रधान सहित कुल तीन लोगों के खिलाफ पकड़ी थाने में न्यायालय ए
पूर (बलिया) : ग्राम पंचायत पकड़ी के ग्राम प्रधान सहित कुल तीन लोगों के खिलाफ पकड़ी थाने में न्यायालय एसीजेएम के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर 14 को पकड़ी गांव के ही अभिषेक कुमार सिंह ने न्यायालय में पकड़ी प्रधान की अनियमितताओं के खिलाफ आवेदन दिया था, जिसमें गंभीर आरोप लगाए थे। एक ही व्यक्ति के नाम पर दो -दो आवास देना, साथ ही मनरेगा में जेबीसी मशीन से कार्य कराकर फर्जी तरीके से मस्टररोल पर दस्तखत करा सरकारी धन को हड़पना सहित तमाम आरोप लगाए गए हैं। 10 फरवरी 2015 को न्यायालय ने थानाध्यक्ष पकड़ी को निर्देशित किया था कि मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना करें। इसी क्रम आज तीन मार्च 15 को पकड़ी थाने में ग्राम प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना थानाध्यक्ष पकड़ी शरद चंद त्रिपाठी द्वारा की जा रही है। ग्राम प्रधान का कहना है कि एक सोची समझी साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा है। हमें न्यायालय पर पूरा विश्वास है कि न्याय होगा।