जयंती पर याद किए गए कर्पूरी ठाकुर
बलिया : अखिल भारतीय नाई महासभा की जनपदीय इकाई ने शनिवार को भृगुआश्रम स्थित रामजानकी नाई मंदिर पर बिह
बलिया : अखिल भारतीय नाई महासभा की जनपदीय इकाई ने शनिवार को भृगुआश्रम स्थित रामजानकी नाई मंदिर पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। इस दौरान उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जंयती कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि महासभा गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष नंदलाल ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर न सिर्फ नाई बिरादरी पर बल्कि सर्व समाज के लिए पूरे जीवन कार्य किया। बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने राजनीति के एक नए आयाम को समाज के समक्ष रखा। कहा कि आज नाई समाज को ही नहीं पूरे हिन्दुस्तान को उनपर गर्व है। उत्तर प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस बात के लिए धन्यवाद किया कि कर्पूरी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामप्रवेश ठाकुर ने कहा कि आज संकल्प लेने का दिन है कि हम कर्पूरी दादा के रास्ते का अनुसरण करेंगे और समाज को एकजुट करने की दिशा में पूरी इमानदारी से कार्य करेंगे। इससे पूर्व प्रो. डी राम ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सभी ने प्राथमिक व जूनियर हाई स्कूलों के पाठ्यक्रम में कर्पूरी ठाकुर के जीवन वृतांत को शामिल करने की मांग की।
इस दौरान सामू ठाकुर, लल्लन ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री के कृत्यों पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता विनोद ठाकुर व संचालन दिनेश ठाकुर मंत्री ने किया।