ट्रांसफार्मर के लिए 30 को करेंगे रास्ता जाम
रसड़ा (बलिया): विकास खंड रसड़ा अंतर्गत ग्राम सभा महतवार-रसूलपुर की जनता ने ट्रांसफार्मर के लिए 30 नवंब
रसड़ा (बलिया): विकास खंड रसड़ा अंतर्गत ग्राम सभा महतवार-रसूलपुर की जनता ने ट्रांसफार्मर के लिए 30 नवंबर को रास्ता जाम करने का निर्णय किया है। दरअसल इस गांव में लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर को अब तक नहीं बदला गया जो एक माह से जला पड़ा है। ऐसे में ग्रामीणों को तमाम परेशानियों से रूबरू होना पड़ रहा है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह ट्रांसफार्मर अप्रैल 2014 से अब तक आठ बार जल चुका है। इसके जलने से करीब सात सौ की आबादी अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर है। विद्युत आपूर्ति न होने से कृषि कार्य भी काफी हद तक प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण में संजय तिवारी, देवेश तिवारी, श्रीकांत शर्मा, चेतनानंद तिवारी, धर्मेद्र तिवारी, मुन्ना यादव, पप्पू तिवारी, उदयभान पांडेय आदि ने चेतावनी दी है कि यदि 29 नवंबर तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो 30 नवंबर को महतवार गांव के सामने रसड़ा-मऊ मार्ग पर रास्ता जाम किया जाएगा।