लूट कांड का खुलासा, एक गिरफ्तार
मनियर (बलिया) : थाना क्षेत्र के बड़ागांव में एक सप्ताह पूर्व हुए लूटपाट कांड में पुलिस ने शनिवार की
मनियर (बलिया) : थाना क्षेत्र के बड़ागांव में एक सप्ताह पूर्व हुए लूटपाट कांड में पुलिस ने शनिवार की रात एक बदमाश को धर दबोचा। इसके पास से लूट के सामान समेत जेवर बरामद हुआ है। पीड़ित परिवार ने सामानों की शिनाख्त भी कर ली है। बड़ागांव में 19 नवंबर की रात को हथियारों से लैश बदमाशों ने बालखंडी गुप्ता के घर में परिवार वालों को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। एसपी राजू बाबू सिंह ने घटना का पर्दाफाश करने के लिए मनियर एसओ नन्हें राम सरोज को लगाया था। शनिवार की शाम एसओ बड़ागांव-जिगिरिसड़ मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्हें बाग में कुछ लोग बात करते दिखे। इसी बीच पुलिस को देख लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तूफानी नट निवासी नकहरा थाना गड़वार को धर दबोचा। पूछताछ में उसने बालखंडी गुप्ता के घर में हुई लूटपाट में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस को इसके पास से गहने व कपड़े बरामद हुए। परिवार वालों ने अपने सामान की शिनाख्त की।