एकजुटता से ही संगठन को मजबूती
बलिया : एकजुटता से ही संगठन को मजबूती मिलेगी। यह बातें पूर्वाचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्
बलिया : एकजुटता से ही संगठन को मजबूती मिलेगी। यह बातें पूर्वाचल उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री दुर्गा प्रसाद मधु ने कही। वह गुरुवार को पूर्वाचल उद्योग व्यापार मंडल के महावीर घाट स्थित कार्यालय पर संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन ऐसे ही नहीं चलता। इसे गतिशील बनाने के लिए संकल्पबद्ध प्रयास की जरूरत होती है। इस दिशा में सदैव प्रयासरत रहने की जरूरत है। इस मौके पर उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजेंद्र प्रसाद गुप्त ने जिलाध्यक्ष, दिनेश कुमार गुप्त, डा.शंभूनाथ वर्मा, प्रमोद कुमार जायसवाल, प्रवीण कुमार वर्मा ने उपाध्यक्ष, संतोष कुमार गुप्त ने महामंत्री, सुदामा प्रसाद मद्धेशिया, कामेश्वर प्रसाद वर्मा, अंचल वर्मा, राजकुमार यादव ने मंत्री, श्याम लाल वर्मा ने कोषाध्यक्ष, परशुराम प्रसाद चौरसिया ने आय व्यय निरीक्षक, डॉ.हरेंद्र प्रसाद गुप्ता, लाल बचन शर्मा, पुनीत गुप्ता, कृष्णा जी साह ने संगठन मंत्री तथा राजेश कुमार गुप्ता ने सूचना एवं प्रचार मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष दीपचंद्र चौरसिया, तारकेश्वर प्रसाद वर्मा, बद्री प्रसाद कश्यप, कन्हैया प्रसाद, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।