सपा की गलत नीतियों से विकास ठप : अच्युत
सिकंदरपुर (बलिया): सपा सरकार की गलत नीतियों तथा भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश का विकास ठप पड़ गया है। विक
सिकंदरपुर (बलिया): सपा सरकार की गलत नीतियों तथा भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश का विकास ठप पड़ गया है। विकास तथा कल्याणकारी योजनाओं के धन का बंदरबांट होने से लाभार्थियों का उनका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह विचार है भाजयुमो के प्रांतीय परिषद के सदस्य डा.अच्युत प्रताप सिंह का, जिसे उन्होंने सांगठनिक कार्यो से क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद 'जागरण' से वार्ता करते हुए व्यक्त किया। कहा कि विकास के मामले में भाजपा शासित मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ, राजस्थान आदि से यूपी काफी पीछे है। यहां बिजली आपूर्ति की स्थिति दयनीय तथा प्रमुख मार्ग खस्ता हाल हैं। इसके विपरीत भाजपा शासित राच्य इस मामले में यूपी से काफी आगे हैं। बताया कि क्षेत्र में संगठन का शीघ्र ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। कार्यकर्ताओं से संगठन से अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने का आग्रह भी किया।