राज राजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन का किया पूजन
बलिया : जायसवाल (सर्ववर्गीय) सभा ने अपने कुल देवता राज राजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन का पूजन गुरुवार को
बलिया : जायसवाल (सर्ववर्गीय) सभा ने अपने कुल देवता राज राजेश्वर सहस्रबाहु अर्जुन का पूजन गुरुवार को धूमधाम से किया गया। नगर स्थित मोती केशव कलवार धर्मशाला में आयोजित समारोह में जायसवाल सभा को मजबूत व गतिशील बनाने का संकल्प लिया गया। आयोजन में बलिया के अलावा गाजीपुर जनपद के भी स्वजातीय बंधुओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जायसवाल सभा के अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि जनपद के सभी कस्बे में संगठन खड़ा कर उसकी मजबूती को पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बिरादरी के लोगों का आह्वान किया कि आपसी एकता को और मजबूती दें। इस मौके पर दो मिनट का मौन रख जायसवाल सभा के युवा मंत्री व कंप्यूटर व्यवसायी अजय कुमार जायसवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। समारोह में जायसवाल महासभा के प्रांतीय मंत्री अरविंद जायसवाल, जय प्रकाश जायसवाल, रोशन जायसवाल, विजय कुमार जायसवाल, संजीव कुमार जायसवाल, मोहन जी, केदार नाथ गुप्ता, जय प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि मौजूद थे।