नहीं रहे समाजसेवी अजय सिंह
बलिया : क्षेत्र के तारनपुर निवासी समाजसेवी अजय सिंह का निधन मंगलवार की शाम लखनऊ में हो गया। वह 51 वर
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 07:33 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 07:33 PM (IST)
बलिया : क्षेत्र के तारनपुर निवासी समाजसेवी अजय सिंह का निधन मंगलवार की शाम लखनऊ में हो गया। वह 51 वर्ष के थे। अजय सिंह को तीन दिन पहले हृदयाघात हुआ था तब उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ पीजीआई ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बुधवार को जैसे ही श्री सिंह के निधन व पार्थिव शरीर आने का समाचार लोगों को मिला, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई तथा उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया शवयात्रा में शामिल हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें