नन्हें हाथों ने उकेरी सपनों की रंगोली
बलिया : दीपावली को लेकर इन दिनों विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता की धूम मची है। नन्हें हाथ सपनों क
बलिया : दीपावली को लेकर इन दिनों विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता की धूम मची है। नन्हें हाथ सपनों की रंगोली बना अपनी मेधा का जलवा बिखेर रहे हैं। नगर स्थित ज्ञानदीप अकादमी में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें नेहा, दिव्या, दीक्षा, अंजली, वैष्णवी, हिमांशु, अभिनव, अतुल, अजय, रंजन पाल आदि ने सहभागिता की। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य ने कहा कि दीपावली का मतलब केवल दीए जलाना ही नहीं बल्कि मन को स्वच्छ कर अपने जीवन ज्योति को प्रकाशित करना है। इसी क्रम में एसएन पब्लिक स्कूल में भी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जूनियर कक्षाओं के बच्चों ने दीप व कलश बनाया तो सीनियर कक्षाओं की बालिकाओं ने आकर्षक रंगोली बनाया। आर्किड स्कूल धरहरा में भी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बिल्थरारोड प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय ससना बहादुरपुर गांव स्थित एमएमडी पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर हाउस रंगोली प्रतियोगिता के तहत नन्हें-मुन्ने हाथों ने सपनों की रंगोली को उकेरा व जमकर वाहवाही लूटी। मंगलवार को धनतेरस के अवसर पर आयोजित उक्त प्रतियोगिता में शांति, शक्ति, समृद्धि व प्रगति हाउस के तहत हरा, लाल, ब्लू व पीला चार ग्रुप ने हिस्सा लिया और सभी ग्रुप में जूनियर, मिडिल व सीनियर सेक्शन के तहत तीन भागों में रंगोली बनाई गई। इसमें पीले ग्रुप का समृद्धि हाउस प्रथम रहा। जबकि शक्ति व प्रगति हाउस संयुक्त रूप से द्वितीय व शांति हाउस तृतीय स्थान पर रहा। जूनियर ग्रुप में प्रगति हाउस, मिडिल ग्रुप में शांति हाउस व सीनियर ग्रुप में शक्ति हाउस को प्रथम घोषित किया गया। निर्णायक मंडल में अभयेश मिश्र, विजय मद्धेशिया व प्रिंसिपल एसके मिश्र शामिल थे।