वाटर टैंकर की चपेट में आने से दो की मौत
पूर (बलिया) : बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर खेजुरी थाना क्षेत्र के हरपुर मोड़ के पास वाटर सप्लाई टैंकर की
पूर (बलिया) : बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर खेजुरी थाना क्षेत्र के हरपुर मोड़ के पास वाटर सप्लाई टैंकर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इससे आक्रोशित जनता ने करीब एक घंटे तक यातायात ठप कर दिया। एसडीएम के आर्थिक सहायता देने के आश्वासन पर यातायात बहाल हो पाया। हरपुर मोड़ पर लक्ष्मी पूजा के लिए कुछ युवक चंदा मांग रहे थे। वे बलिया से सवारी लेकर आ रही एक मैजिक को रोक कर लक्ष्मी पूजा के लिए चंदा मांगने लगे। इस दौरान मैजिक चालक चंदा मांगने वाले युवकों से उलझ गया। इस पर संजय राजभर (32) निवासी हरपुर व बनकटा गांव रिश्तेदारी जा रहे विनोद चौहान (40) निवासी राजपुर थाना सहतवार बीच बचाव करने लगे। इसी बीच सिकंदरपुर की तरफ से रहे वाटर सप्लाई टैंकर की चपेट में दोनों आ गए। इसमें संजय राजभर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं ंविनोद चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख जनता में आक्रोश पैदा हो गया। घायल को तत्काल सदर अस्पताल भेजवाया गया। अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में ही वह दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित जनता सड़क पर उतर गई। इसके बाद बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर यातायात ठप कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक परिवार वालों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया।