आदर्शो पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि
पूर (बलिया) : पूर्व एमएलसी सर्वशक्ति कुमार सिंह महान कर्मयोगी थे। उन्होंने राजनीति को एक नई दिशा दी।
पूर (बलिया) : पूर्व एमएलसी सर्वशक्ति कुमार सिंह महान कर्मयोगी थे। उन्होंने राजनीति को एक नई दिशा दी। उनके आदर्शो पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह बातें जिला कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलेश सिंह ने कही। वह मंगलवार को बृजेंद्र नगर पहराजपुर में पूर्व एमएलसी सर्वशक्ति कुमार सिंह की स्मृति में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह आजीवन दलित, शोषित व समाज के दबे कुचले लोगों की लड़ाई लड़ते रहे। उन्होंने अपने जीवन में कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। जाति, धर्म, क्षेत्र व भाषा से ऊपर उठकर उन्होंने लोगों के लिए काम किया। उनके योगदान को कतई भुलाया नहीं जा सकता। श्रद्धांजलि सभा को पूर्व ब्लाक प्रमुख पंदह हृदय सिंह, लक्ष्मण सिंह, जमाल अहमद, हेमंत मिश्र, देवेंद्र तिवारी, हरिशंकर सिंह, नजीबुर्रहमान, हसमद खां, सियाराम यादव आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह व संचालन शिवकुमार तिवारी ने किया। आभार भुनेश्वर दत्त तिवारी ने व्यक्त किया।