सुखपुरा में चोरी की घटनाओं से आक्रोश
सुखपुरा (बलिया) : थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की बढ़ती घटनाओं से जनता में आक्रोश व्याप्त है। लोगो
सुखपुरा (बलिया) : थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की बढ़ती घटनाओं से जनता में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त न होने से चोरी की घटनाएं अनवरत बढ़ती जा रहीं है। इससे आम जनता रातजगा करने के लिए मजबूर है। शनिवार की रात ा चोरों ने क्षेत्र के घोसवती गांव में दो घरों में घुस कर हजारों रुपयों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। कस्बे में सराफा की दो दुकानों से भी चोरों ने हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ किया था। चोरी की इस ताबड़तोड़ घटना से लोग काफी विचलित है। विशेषकर व्यापारियों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है। इसके पूर्व चोरों ने हनुमानगंज व देवकली में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर परेशानी बढ़ा दी थी। पुलिस अभी इन घटनाओं का खुलासा भी नहीं कर पाई है।