हमलावरों की गिरफ्तारी में देर हुई तो आंदोलन
सिकंदरपुर (बलिया) : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर इकाई की बैठक स्थानीय मिल्की मोहल्ला में ह
सिकंदरपुर (बलिया) : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर इकाई की बैठक स्थानीय मिल्की मोहल्ला में हुई। इसमें नगर के व्यवसायी अशोक शर्मा पर एक सप्ताह पूर्व हुए हमले की निंदा करते हुए हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि गिरफ्तारी में विलंब हुआ तो व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन, दुकानों की बंदी तथा चक्का जाम को बाध्य होगा। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश में व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन उनके साथ होने वाली लूट, हत्या तथा दुकानों में चोरी इसका स्पष्ट प्रमाण है। घटना की निंदा करते हुए व्यापारियों से संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील किया। जिलाध्यक्ष प्रयाग चौहान ने कहा कि व्यापारी अशोक शर्मा पर हुआ हमला गुंडाराज का द्योतक है। डा.जगजीवन प्रसाद, गौरीशंकर वर्मा, संतोष बरनवाल, प्रेम प्रकाश मोदनवाल, गोपाल कन्नौजिया आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता लड्डन ने की।