सूबे में बढ़ता अपराध सपा की नाकामी का परिणाम
By Edited By: Published: Wed, 17 Sep 2014 07:55 PM (IST)Updated: Wed, 17 Sep 2014 07:55 PM (IST)
बिल्थरारोड (बलिया): भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में बढ़ता अपराध सपा सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। वह मंगलवार शाम क्षेत्र के जमुआंव गांव स्थित भाजपा नेता सरयू कन्नौजिया के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। सलेमपुर में आयोजित एक कार्यक्रम से वापसी के दौरान यहां पहुंचे श्री शाही का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान गोरक्ष प्रांत की क्षेत्रीय मंत्री केतकी सिंह, सरयू कन्नौजिया, विनोद दुबे, विनय सिंह, अमरनाथ सिंह, देवेंद्र गुप्ता, भोला सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें