निरीक्षण कर जाना प्रदर्शन धान की प्रगति
बलिया : जिले में धान की पैदावार को बढ़ाने तथा किसानों को बेहतर कृषि तकनीक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन के तहत किए गए धान के प्रदर्शन वाले खेतों का निरीक्षण कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।
बुधवार को उपनिदेशक कृषि टीपी शाही ने अग्रणी बैंक प्रबंधक अभय कुमार सिन्हा संग विकासखंड नवानगर के डा.राममनोहर लोहिया समग्र गांव खटकीमठ रामगीर में फसल का निरीक्षण किया तथा प्रगति जानी। उपनिदेशक व एलडीएम ने खेतों के बीच जाकर धान के पौधों का सूक्ष्म निरीक्षण किया तथा देखा की कहीं कोई रोग तो पनप नहीं रहा है। इस दौरान उपनिदेशक ने किसानों को आवश्यक टिप्स भी दिए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत जिले के सभी विकासखंडों के चयनित गांवों सहित लोहिया गांवों में धान का प्रदर्शन व्यापक पैमाने पर कराया गया था। धान के प्रदर्शन के लिए किसानों को मुफ्त बीज व खाद उपलब्ध कराया गया था। निरीक्षण के बाद धान की प्रगति पर उपनिदेशक ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद फसलें शत प्रतिशत हैं। किसानों को टाप ड्रेसिंग की सलाह देते हुए कहा कि किसान जिंक के साथ ही यूरिया का भी छिड़काव करें। एलडीएम अभय सिन्हा ने भी उपनिदेशक से धान की खेती की बारीकियों को समझा।