पोखरे में मिला युवक का शव
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 07:15 PM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 07:15 PM (IST)
बांसडीह (बलिया) : कोतवाली क्षेत्र के नरायणपुर के पास मछली फार्म के पोखरे में सोमवार की सुबह 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोखरे से शव निकाला। इसकी शिनाख्त बेलऊर निवासी आशीष के रूप में हुई। परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों के अनुसार वह मंद बुद्धि का था। एक दिन पूर्व वह घर से निकला था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें