भासपा ने याद किया आजादी के शहीदों को
By Edited By: Published: Sun, 17 Aug 2014 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 17 Aug 2014 06:16 PM (IST)
बलिया : स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के शहीदों को नमन करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रसड़ा स्थित केंद्रीय कार्यालय पर आयोजित समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसी दौरान श्री राजभर ने अपनी राष्ट्रीय व प्रादेशिक कार्यकारिणी की घोषणा की। महेंद्र राजभर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा शक्ति सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। डा.बलिराम राजभर को प्रदेश की कमान सौंपी, गंगासागर राजभर को प्रदेश के युवा मंच की तथा गीता राजभर को महिला मंच की जिम्मेदारी दी। इसके अतिरिक्त एक दर्जन लोगों को प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए नामित किया। कहा वृहद कार्यकारिणी का एलान एक सितंबर को लखनऊ के कामन हाल में किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें