गुरु परंपरा का देश है भारत : वीरेंद्र सिंह मस्त
दोकटी (बलिया): हमारा भारत देश गुरु परंपरा का देश है। इस देश की उन्नति व तरक्की के लिए हर क्षेत्र में गुरु प्रेरित करते है। तभी तो आज समाज में मर्यादा पुरुषोत्तम राम की परंपरा स्थापित है। उनके गुरु वशिष्ठ मुनि थे। किसी भी कार्य के लिए गुरु की प्रेरणा आवश्यक है, तभी तो आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने भगवा ध्वज को गुरु मानकर 1925 से अनवरत कार्यरत है।
उक्त उद्गार भदोही के भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के है। जो महात्मा गांधी इंटर कालेज दलन छपरा के प्रांगण में रविवार को संघ द्वारा आयोजित गुरुदक्षिणा कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। कहा कि जो आज संघ के परंपरा चल रही है, इसी के अनुरूप सन 1925 में हेडगेवार ने संघ की स्थापना कर इसकी परिकल्पना किया था। संघ बलिया के विभाग प्रचारक रमेश जी ने कहा कि आज पूरे विश्व में देश की जो छवि है, वह संघ के 89 वर्षो के अथक प्रयास के बदौलत है। सर्व प्रथम भगवा ध्वज को प्रणाम करने के साथ ही हेडगेवार व गोलवलकर (गुरुजी) के चित्र केसामने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम आरंभ किया गया।
गुरुदक्षिणा अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, विभाग प्रमुख रमेश जी, विद्यालय के प्रबंधक बब्बन सिंह रघुवंशी आदि ने एक दर्जन फलदार पौधे लगाए। कार्यक्रम में बब्बन सिंह रघुवंशी, दद्दन सिंह, पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, ब्लाक प्रमुख अनिरुद्ध यादव, कृष्ण कुमार पांडेय के अलावा संघ के कार्यकर्ताओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही।