गुमटी में घुसी बोलेरो
By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 07:53 PM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 07:53 PM (IST)
रसड़ा (बलिया) : देवरिया जनपद से अमवा के सती माई स्थान पर जा रही बोलेरो रविवार की शाम को छितौनी गांव के सामने गुमटी में घुस गई। इसमें सवार आधा दर्जन महिलाओं को चोटें आईं। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
देवरिया जनपद के रुद्रपुर गांव की महिलाएं बोलेरो में सवार होकर अमवा की सती माई स्थान पर जा रही थी। इसी बीच छितौनी गांव के सामने गाड़ी के आगे बकरी आ गई। इसे बचाने में गाड़ी गुमटी के अंदर घुस गई। इसमें सवार सावित्री देवी (45) को गंभीर चोटें आईं। इसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं अन्य महिलाओं का इलाज प्राइवेट चिकित्सक के यहां हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें