क्विज प्रतियोगिता में अनीश प्रथम
रेवती : गायघाट गुलबदन शिक्षण संस्थान में कक्षा नौ एवं 10 के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कक्षा 9 के मेधावी छात्र अनीश चौहान ने कक्षा 10 के विद्यार्थियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंक बराबर रहने से मुकेश सिंह एवं अमित साहनी दूसरे स्थान पर रहे। विशाल कुमार साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि पीडीआइसी के पूर्व प्राचार्य गणेश दत्त पांडेय ने शील्ड दिया। मेधावी छात्राओं रुबी पांडेय व कंचन भारद्वाज को मेडल दिया गया। चौथे से दसवें स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप मेडल दिया गया। प्रतियोगिता में 150 प्रश्न 50 मिनट में समयबद्ध था। इस अवसर पर अर्जुन चौहान, अमित पटेल, शांति पांडेय, अशोक यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता शिव सागर पांडेय व संचालन सत्येंद्र सिंह ने किया। प्रधानाचार्य कौशल सिंह ने आभार व्यक्त किया।